बरेली में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

बरेली, कनिष्क न्यूज : बरेली में मेरठ की तरह ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर रेखा ने अपने पति केहर सिंह की हत्या कर दी। दोनों की शादी 16 साल पहले हुई थी और उनके चार बच्चे भी हैं।

दरअसल, 13 अप्रैल की रात रेखा ने पहले अपने पति केहर सिंह को नशा देकर बेहोश किया। फिर उसने अपने प्रेमी पिंटू को बुलाया और उसके साथ मिलकर पति का गला दबा दिया, हत्या की भनक किसी को न लगे और आत्महत्या दिखाने के लिए उन्होंने केहर सिंह के शव को रस्सी से कमरे में लटका दिया। इसके बाद रेखा ने जोर-जोर से रोना-पीटना शुरू कर दिया, जिससे लोगों को उस पर शक न हो।

मृतक के भाई अशोक ने थाना फतेहगंज पश्चिमी में शिकायत दर्ज कराई और रेखा व उसके प्रेमी पिंटू पर हत्या का आरोप लगाया। रेखा और पिंटू दोनों मेडिकल कॉलेज में साथ काम करते थे जहां उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की, फिर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

टिप्पणियाँ